दीपावली के पावन पर्व पर आपकी सुख समृद्धि की कामना के साथ परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाये…!!
भेंट स्वरुप ये कविता आपके लिए ……
आओ दीप जलाये….!!
पर्व है खुशियो का
हर्सोल्लास का
सौहार्द से मनाये
आओ दीप जलाये ..!!
पर्व है प्रेम का,
आनद का, प्रकाश का,
हृदय से अन्धकार मिटाये
आओ दीप जलाये …..!!
पर्व है सत्य की विजय का,
एकता और सद्भाव का,
चलो गुलशन से खिल जाए,
आओ दीप जलाये …..!!
पर्व है त्याग का, समर्पण का,
सुख, समृद्धि के प्रसार का,
विश्वाश से मजबूत बनाये,
आओ दीप जलाये…..!!
……..डी. के. निवातियाँ …….
Read Complete Poem/Kavya Here दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये...!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें