काहे का बाल दिवस …..
जब तक हर बच्चा स्कूल जाता न हो
अमीरो के घरो में काम कराना बंद न हो
बाल मजदूरी देश में पूर्णतया बंद न हो
कुपोषण से मिलती उसको मुक्ति न हो
तब तक काहे का बाल दिवस ….!!
कोई बच्चा देश मे शोषण का शिकार न हो
हर चेहरे पर खिलती फूल सी मुस्कान न हो
अपना बचपन जीता हर एक बच्चा न हो
बापू और चाचा का सपना होता साकार न हो
तब तक काहे का बाल दिवस ….!!
जब तक सबको मिला स्वास्थ्य का लाभ न हो
सड़को पे दिखते भूखे नंगो का उद्धार न हो
हाथ फैलाता कोई बच्चा किसी का दास न हो
हर बच्चे को मिलता यंहा पूर्ण अधिकार न हो
तब तक काहे का बाल दिवस ….!!
हर बच्चे को मिले अच्छे संस्कार न हो
विवेकानंद और नानक का ज्ञान न हो
कबीर और रहीम का उनको भान न हो
हर बच्चे के प्रति नजरिया समान न हो
तब तक काहे का बाल दिवस ….!!
—–::०:: डी. के. निवातियाँ ::०::—–
Read Complete Poem/Kavya Here काहे का बाल दिवस .....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें