बुधवार, 11 नवंबर 2015

फैला हुआ हैं पंख,
हवा का झोका तो आने दो,
हमें भी भरना हैं उड़ान,
तेज हवा का झोका तो आने दो….
ना मिलेगी चेहरे पे शिकन,
सिर्फ मिलेगी खुशियाँ बस,
हमारा मौका तो आने दो,
तेज हवा का झोका तो आने दो..
दुनिया हो जाएगी छोटी,
एक उड़ान तो भरने दो,
सर उठाकर देखोंगे हमें बस,
हमारी पहचान तो आने दो,
तेज हवा का झोका तो आने दो….
आँखों में मिलेगी जीत की खुशियाँ,
जुबाँ पे मिलेगी उन्नति का कारवाँ,
मंजिल के रास्ते हो जाएगे छोटे,
हमारी खुशबू मिलेगी जहाँ-तहाँ,
बस गर्व से हमारी शान तो आने दो
बस तेज हवा का झोका तो आने दो.
..!
@मु.जुबेर

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें