सोमवार, 7 दिसंबर 2015

प्रथम रश्मि

वह कौन थी ? कंचन सी दमकती आई,
वह कौन थी ? चन्दन सी महकती आई ,
वह कौन थी ? अपनी अरुणिमा बिखेरती ,
वह कौन थी ?साऱी सृष्टि पर अपनी दृश्टि है फेरती ,
पशु ,पक्षी और प्राणिओं में ,
पुष्प लता और झाड़िओं में ,
जीवन का संचार करती जो ,
हर किसी से प्यार करती वो ,
वह कौन थी ? वह थी ,
प्रथम रश्मि, सूर्यकिरण की।

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here प्रथम रश्मि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें