खून से लिखी जवानी तेरी
ना ये तेरी कहानी, ना ये मेरी कहानी
जो थी संसार में सबसे बाँवरी
वो ढूंढती एकता की निशानी
नहीं मिली उसे कही भाईचारे की कहानी
ना वो बहन, न वो बेटी
फिर क्यों चिंता उसी को थी सारी
रिश्वत, बलात्कार जैसी बेड़ियों में जकड़ी
कोई ना आये तोड़ने कड़ी
पर कहते नारे जय हिन्द के लड़ी
जब आई बलिदान की बारी
किसीने नहीं अपनी अपनी जान बिछाई
ये कैसी भारत माँ तेरी कहानी
तू माँ है फिर भी तेरी ही आँखों में पानी
ये कैसी भारत माँ तेरी कहानी
ये कैसी भारत माँ तेरी कहानी …………..
– काजल / अर्चना
मंगलवार, 8 दिसंबर 2015
भारत माँ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें