मंगलवार, 15 सितंबर 2015

अन्याय के खेल मत खेलो

महाभारत तो यहाँ लोग पढ़ा करते हैं
गीता को जीवन में उतारने की बात करते हैं
फिर भी कितनी अजीब बात है दोस्तों
धृतराष्ट्र आज भी अन्याय करते हैं .
अंत में विजय तो पांडव ही पाएंगे
क्योंकि कृष्ण अर्जुन का रथ चलाएंगे
लेकिन धर्म युद्ध में गुनहगारों के साथ
बहुत से बेगुनाह भी मारे जाएंगे.
युद्ध के बदल जब घिर आएँगे
भीष्म, द्रोण और कर्ण भी कुछ न कर पाएंगे
शिखंडी, धृष्टद्युम्न व अर्जुन के हाथों
ये सारे वीर गति ही पाएंगे .
महाभारत से इसलिए कुछ सबक लेलो
अन्याय के खेल यूँ मत खेलो
सभी को उनका जायज़ हक़ देकर
युद्ध की वीभत्सता को मत झेलो.

शिशिर “मधुकर”

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here अन्याय के खेल मत खेलो

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें