कोई बात नही !
रोक सको खुद से जिक्र हमारा
तो जाने ……..!!
लाख चुराओ तुम हमसे नजरे,
कोई बात नही !
आँखों से तस्वीर हमारी हटा दो
तो जाने ………!!
मिलन की चाह तुमको हो न हो,
कोई बात नही !
हमारी यादो को अपने से हटा दो
तो जाने………!!
करो दिखावा हमसे नफरत का तुम
कोई बात नही !
दिल से अपने निकालकर दिखाओ
तो जाने ……..!!
पसंद तेरी हर बद्दुआ हमको यारा
बद्दुआ ही सही !
अपने लबो से हमारा नाम न लो
तो जाने ……..!!
तुम लाख करो किनारा हम से
कोई बात नही !
रब से हमारी खैरियत मांगना छोड़ दो
तो जाने ………!!
!
!
!
डी. के. निवातियाँ ___________!!!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें