शुक्रवार, 8 मई 2015

जाने क्या-क्या लिखू ...

dushyant
हाले दिल की दास्ता लिखू
मधुर मिलान की यादें लिखू
छम-छम बरसता सावन लिखू
या केशु की महकती खुशबू
जाने क्या-क्या लिखू …….

तेरे नखरे -शरारत लिखू
शोख बलखाती जवानी लिखू
छुप-छुप देखने की बाते लिखू
या चाँद सी मुस्कुराहट लिखू
जाने क्या-क्या लिखू …….

रंग -बिरंग हंसी सपने लिखू
तुझे बुलाती रूमानी शाम लिखू
तेरी कोयल सी मीठी आवाज लिखू
या धानी चुनरी में मेरा नाम लिखू
जाने क्या-क्या लिखू …….

मद-भरी गुलाबी रुखसार लिखू
तेरी नैनो की काली घटा लिखू
प्रेम मस्ती भरी कोई गीत लिखू
या बचपन की प्रेम कहानी लिखू
जाने क्या-क्या लिखू …….

लड़कपन की मस्ती छेड़खानी लिखू
या रोमांटिक शायरी – गजल लिखू
तेरे नाम सारी जिंदगानी लिखू
ये “दुष्यंत” के प्रेम दीवानी
जाने क्या-क्या लिखू …….

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here जाने क्या-क्या लिखू ...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें