विद्या की तू खान है वीणा वादिनी
शक्ति तेरी महान है वीणा वादिनी !
तुमसे ज्ञान की खुशबू है सारे जग में
तुमसे ही सम्मान है वीणा वादिनी !
ज्ञान की सागर तू है माता सरस्वती
हम सब तो अज्ञान है वीणा वादिनी!
अपना आशीर्वाद हमें भी दे माता
भक्त तेरा नादान है वीणा वादिनी !
तेरी किरपा जिसपे भी हो जाती है
वो पाता सम्मान है वीणा वादिनी !
तुमसे ही इज़्ज़त तुमसे ही शोहरत है
महिमा तेरी महान है वीणा वादिनी !
हांथों को सच लिखने की ताक़त दे दो
बस इतना अरमान है वीणा वादिनी !
—————————-
by salim raza rewa 9981728122

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें