मेरे देश में…………!!
जन्मते बच्चो को कूड़े में डाला जाता है
  जँहा………..!
  बेटियो को गर्भ में मिटाया जाता है
  जँहा………..!
  बहुओ को जिन्दा जलाया जाता है
  जँहा………..!
  माताओ को आश्रम में डाला जाता है
  जँहा………..!
  फूल से बच्चो से भीख मँगवाया जाता है
  जँहा………..!
  नन्हे हाथो को काम से लाया जाता है
  जँहा………..!
  गरीबो का मजाक बनाया जाता है
  जँहा………..!
  मजदूरो पर तरस दिखाया जाता है !
  जँहा………..!
  *
  *
  *
  उलट इसके कुछ ऐसा भी होता है मेरे देश में
  यँहा …..!
  जानवरो के नाम पर खून बहाया जाता है
  यँहा …..!
  लोगो को मौत के घाट उतारा जाता है
  यँहा …..!
  अस्मित लुटती जँहा रोज कई नारी की
  यँहा …..!
  गाय को माँ, बहन, बेटी बताया जाता है
  यँहा …..!
  मंदिर मस्जिदो में धन लुटाए जाता है
  यँहा …..!
  गद्दारो को सम्मान दिलाया जाता है
  यँहा …..!
  डाकू और साधुओ को राजनेता बनाया जाता है
  यँहा …..!………………………….मेरे देश में !
जाने ये कौन सा धर्म निभाया जाता है मेरे देश में !
  हाँ कुछ ऐसा ही होता है निश दिन इस मेरे देश में !!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें