गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, पढ़ गए वेद पुराण !
मिट न सका फिर भी मानव घट का अज्ञान !!
कोई पंडित, कोई मौलवी,
कोई पुरोहित बन करे प्रचार !
धर्म नाम पर बाँट रहे ये,
कर जग के इंसानो का संहार !!
गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, पढ़ गए वेद पुराण !
मिट न सका फिर भी मानव घट का अज्ञान !!
हिन्दू नाम का चोला पहने,
दिन भर करते फिरते अत्याचार !
धर्म नाम पर करते फिरते,
अपनी राजनीति का प्रचार, प्रसार !!
गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, पढ़ गए वेद पुराण !
मिट न सका फिर भी मानव घट का अज्ञान !!
मुर्गा, बकरा, भैसा खा गए,
वो मचाते गौं मांस पर हाहाकार !
भूल गए क्यों हम सब ये,
हर जीव के प्राण सम है, कहता गीता का ज्ञान !!
गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, पढ़ गए वेद पुराण !
मिट न सका फिर भी मानव घट का अज्ञान !!
शिक्षा में हम बने अग्रणी,
फिर क्यों कर जाता कोई भी हमे लाचार !
कब समझेंगे हम हकीकत,
कब कर पाएंगे हम अपने सुदृढ़ शिक्षित विचार !!
गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, पढ़ गए वेद पुराण !
मिट न सका फिर भी मानव घट का अज्ञान !!
!
!
!
[[_________डी. के. निवातियाँ ______]]

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें