बुधवार, 5 अगस्त 2015

रिश्ते का दर्द

रिश्तो की चर्चा में जो दस्तूर की बात करेंगे |
कोहिनूर को छोड़ , कोयले की बात करेंगे |
अपने आस पास जब कुछ दीखता नहीं |
किस हौसले से भला दूर की बात करेंगे |
छोड़िये आप बात उसूलो की संदूक में रखिये
अब बंद कर इन्हे तालो में |
किस हैसियत से अब मजदूरी की बात करेंगे |
रिश्तो की चर्चा में जो दस्तूर की बात करेंगे |
कोहिनूर को छोड़ , कोयले की बात करेंगे |
किताबी बातो से जिंदगी की गाडी चलती नहीं |
उसूलो की कमाई से पेट अब भरता नहीं |
किस बहाने से भला ईमानदारी की बात करेंगे |
रिश्तो की चर्चा में जो दस्तूर की बात करेंगे
कोहिनूर की छोड़ कर कोयले की बात करेंगे |

कनक श्रीवास्तव

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here रिश्ते का दर्द

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें