मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015

नाक

- नाक

इधर कान है, उधर कान है
खड़ी बीच में रहती नाक
ऊपर आँखें] नीचे मुख है
बीच पड़ी बस रहती नाक

अच्छा सुनना] मीठा कहना
देख समझकर रखना नाक
बुरा सुने जो] बुरा कहे वो
बुरा दिखे तो कटती नाक

आँख] कान] मुख पहरा देते
इनके कारण बचती नाक।

00000

Share Button
Read Complete Poem/Kavya Here नाक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें